फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: कोई पिता ऐसा कैसे कर सकता है? मासूम बेटे को अकेला जंगल में छोड़ दिया, कारण जानकर रह जाएंगे हैरान

Tue, 07 Jun 2022 09:37 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

संतान पर कोई आंच आए तो पिता उसकी हर मुसीबत में आगे खड़ा होता है, लेकिन मथुरा में एक ऐसा मामला सामने आया, जिसमें पिता ने ही मासूम बेटे को बड़ी मुसीबत में डाल दिया। घर से दूर बेटे को पिता जंगल में अकेला छोड़ आया। 
 
विज्ञापन
बालक को नाना के सुपुर्द करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के गोवर्धन में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने अपने बेटे के साथ जो किया, जानकर पुलिस भी हैरान रह गई। दरअसल बालक के सिर से मां का साया उठ गया तो पिता ने कलेजे के टुकड़े को दूसरी पत्नी की सह पर भरतपुर राजस्थान के जंगल में लावारिस छोड़ दिया। राजस्थान चाइल्ड लाइफ केयर संस्था ने घूमते हुए बच्चे को कब्जे में ले लिया। लापता बालक की नाना ने गोवर्धन थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मंगलवार को गोवर्धन पुलिस उसे भरतपुर से तलाश कर थाने ले आई। नाना के सुपुर्द कर पुलिस आरोपी पिता और सौतेली मां की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन

 
सोनवता पुत्री किशोरी की शादी छह वर्ष पूर्व भूपेंद्र निवासी गोवर्धन के साथ हुई थी। सोनवता की तीन वर्ष पूर्व बीमारी के चलते मौत हो गई। उसके एक पुत्र लोकेश था। आरोप है कि भूपेंद्र ने राजस्थान के डीग की युवती से दूसरी शादी कर ली। वह सौतेले पुत्र लोकेश से नफरत करने लगी। इसी के चलते भूपेंद्र तीन वर्ष के लोकेश को भरतपुर के जंगल में छोड़ आया। मंगलवार को पुलिस ने लोकेश को भरतपुर से बरामद कर नाना किशोरी के सुपुर्द कर दिया। 

थानाध्यक्ष नितिन कसाना ने बताया कि पिता दूसरी शादी के बाद बेटे को भरतपुर के जंगल में छोड़ आया था। बालक को सकुशल बरामद कर नाना के सुपुर्द कर दिया गया है। आरोपी पिता व सौतेली मां की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें