फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पिता पुत्र को लाठी डंडा से पीटकर किया घायल

Wed, 26 Jul 2023 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव ररुआ में आरोपियों ने मकान खाली कराने को लेकर एक पिता पुत्र की घर में घुसकर पिटाई की। कई लोगों के साथ आकर घर में ताले डाल दिए। उक्त शिकायत पर पुलिस ने 10 नामजद सहित 30 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

कुर्रा थाना क्षेत्र के गांव ररुआ निवासी अजय कुमार ने बताया कि 24 जुलाई को वह घर में खाना खा रहा था। तभी रंजिश मान रहे परिवार के कृष्ण गोपाल तिवारी, श्याम सिंह, शिवम, सुंदरम निवासी मोहल्ला भटेला, रामगोपाल तिवारी, लालजी, रामजी, गोविंद तिवारी निवासी आवास विकास कालोनी सिविल लाइन इटावा, सत्यनारायण, मुदित निवासी दिबियापुर औरैया घर में घुस आए। गाली गलौज करते हुए उसे व नाबालिग पुत्र को पीटना शुरू कर दिया। असलहा दिखाकर मकान खाली करने के लिए धमकाया। उक्त घटना के बाद मंगलवार को 15-20 बदमाशों के साथ घर में घुस गए और ताले तोड़कर अपने ताले डाल दिए। वह अब डर की वजह से घर भी नहीं जा पा रहा है। पुलिस ने नामजद सहित 30 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें