फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सड़क हादसे में भिटारा निवासी आरक्षी की मौत

Wed, 26 Jul 2023 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी। गांव भिटारा निवासी एक आरक्षी की अयोध्या में ड्यूटी के दौरान मंगलवार को हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। राममंदिर पर कांवड़ यात्रा में ड्यूटी करते समय ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी थी। बुधवार को राजकीय सम्मान के साथ इटावा में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव भिटारा निवासी पंकज प्रताप यादव (23) वर्तमान में जनपद इटावा में मंडी के पास मकान बनवाकर रह रहा था। वर्ष 2021 में वह पुलिस विभाग में आरक्षी के पद पर नियुक्त हुआ था। पंकज अयोध्या में राममंदिर पर कांवड़ यात्रा में ड्यूटी कर रहा था। मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे रास्ते में खड़े एक ट्रैक्टर को हटवा रहा था। तभी पीछे से ट्रक ने ट्राली में टक्कर मार दी। आरक्षी ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया और उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम कराने के बाद बुधवार को शव इटावा स्थित घर पहुंचा। वहां इटावा और अयोध्या पुलिस द्वारा सलामी देकर आरक्षी को अंतिम विदाई दी गई।

परिजन ने बताया कि पंकज प्रताप की शादी करीब डेढ़ वर्ष पूर्व लक्ष्मी के साथ हुई थी। पति पंकज की मौत के बाद पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। पति का शव देख लक्ष्मी कई बार बेहोश हुई। परिजन उसे संभालने का प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें