आगरा के एकता थाने में विवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। सबसे गंभीर आरोप ससुर पर बहू के बेडरूम में कैमरा लगवाकर अपने कमरे में डिस्प्ले मॉनिटर से उसकी गतिविधियों पर नजर रखने का है। अतिरिक्त दहेज में 10 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर पति द्वारा दूसरी शादी करने की धमकी भी दी गई।
एकता थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता के अनुसार उसका विवाह 27 जून 2021 को देवरी रोड निवासी युवक से हुआ था। पति दिल्ली मेट्रो में नौकरी करता है। शादी में कार, घर-गृहस्थी का सामान, सोने-चांदी के आभूषण और आठ लाख रुपये नकद समेत करीब 22 लाख रुपये खर्च हुए। आरोप है कि इसके बावजूद सास , ननद , छोटी ननद, नंदोई, पति और ससुर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते रहे।