फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति निकला नपुंसक, 15 साल तक ससुर-देवर बनाते रहे महिला से संबंध

Thu, 13 Jul 2017 08:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टूंडला (फिरोजाबाद)
विज्ञापन
एक औरत - फोटो : demo pic
विज्ञापन
ससुरालियों ने अंधेरे में रखकर नपुंसक युवक की शादी कर दी। महिला के विरोध पर बाद में बेइज्जती का वास्ता देते हुए देवर से शादी करवा दी। 15 साल तक देवर और फिर ससुर शारीरिक शोषण करते रहे। अब ससुर अपने छोटे बेटे की दूसरी शादी करना चाह रहा है। साथ महिला को पत्नी बनाकर रखना चाहता है। मामले में महिला ने थाना पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला को दोनों से चार बच्चे हैं।
विज्ञापन


टूंडला में अभी पति के नपुंसक होने पर एक महिला को देवर से शादी कराने का मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि दूसरी महिला ने रिश्तों की कलई खोल दी है। नगर के एक मोहल्ले निवासी महिला अपने चार बच्चों व मायके पक्ष के लोगों के साथ टूंडला थाने पहुंची। उसका आरोप था कि उसकी शादी दो फरवरी 2002 में हुई थी। 

जब वह ससुराल पहुंची तो पता चला कि पति नपुंसक है। विरोध करने पर ससुरालियों ने बदनामी का हवाला देते हुए देवर से शादी की बात कही। इसके बाद ससुर ने देवर से जबदस्ती संबंध बनवा दिए। इसके बाद देवर से उसकी शादी भी करवा दी। देवर से उसके तीन बच्चे भी है। 
विज्ञापन


अब ससुर देवर की दूसरी शादी करना चाहता है। उसने आरोप लगाया है कि ससुर ने भी शारीरिक संबंध बनाए हैं। वह अपने छोटे बेटे की शादी कर उसे अपने पास रखना चाहता है। थाना प्रभारी का कहना है कि महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करायी जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जायेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें