फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj: पिता ने ही किया था मासूम बेटे का अपहरण, पांच लाख रुपये में कर दिया था सौदा

Sun, 27 Nov 2022 10:45 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

शक की सुई बच्चे की चाची की ओर घूमी। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और उससे कड़ाई से पूछताछ की। पुलिस की सख्ती के आगे वह टूट गई और उसने पूरे घटनाक्रम से पर्दा उठा दिया।
विज्ञापन
child crime demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के कुमरौआ से मासूम का अपहरण उसके पिता ने अपने छोटे भाई की पत्नी व एक अन्य साथी की मदद से किया। बच्चे को पांच लाख रुपये में बेचने का सौदा हुआ। सर्विलांस की मदद से मासूम की चाची शक के घेरे में आ गई। इसके बाद पुलिस ने पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया।

ये है मामला 

मासूम ईशान के अपहरण की वारदात का खुलासा करने के लिए पुलिस टीम ने संदेह और तकनीकी संसाधानों का प्रयोग किया। इसमें शक की सुई बच्चे की चाची मनी की ओर घूम गई। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और उससे कड़ाई से पूछताछ की। पुलिस की सख्ती के आगे वह टूट गई और उसने पूरे घटनाक्रम से पर्दा उठा दिया। उसने पुलिस को बताया कि मासूम के पिता रविंद्र ने ही अपने बच्चे को बेचने के उद्देश्य से घर से उठाकर दिया था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Agra: सीएम योगी आ रहे हैं, इन रास्तों पर संभलकर निकलें, रहेगा रूट डायवर्ट

जानकार को दे दिया था बेटा 

उसने इस बच्चे को अपने जानकार ओमपाल निवासी केतुपुरा थाना जैथरा जनपद एटा को सौंप दिया। उसने बालक को बदन सिंह निवासी राजपुर थाना बागवाला जनपद एटा के पास पहुंचा दिया। उसके पिता रविंद्र ने बच्चे को किसी व्यक्ति को बेचने के लिए पहले ही सौदा कर रखा था। 

पांच लाख रुपये में हुआ था सौदा 

एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि बच्चे का पांच लाख रुपये में बेचने का सौदा हुआ था। इस मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें