फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम विवाह से नाराज पिता ने बेटी को मारी गोली, पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Thu, 06 Sep 2018 02:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन

मैनपुरी के कुसमरा में प्रेम विवाह किए जाने पर पुत्री को गोली मारने वाले पिता और भाई के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। मंगलवार देर रात हिरौली निवासी सतेंद्र अपनी पत्नी ललिता को लेकर दिल्ली जाने के लिए सड़क पर बस का इंतजार कर रहा था। आरोप है कि तभी ललिता के पिता महेश प्रजापति ने अपने साथियों के साथ हमला बोल दिया। 

विज्ञापन


तमंचे से ललिता के ऊपर फायर कर दिया था। गोली हाथ में लगने से महिला घायल हो गई थी। ससुर मानिकचंद्र जाटव व देवर रंजीत के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने उक्त मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर आरोपी पिता व भाई के विरुद्ध मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें