फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातम में बदलीं खुशियां, बेटे की शादी का कार्ड बांटने जा रहे पिता की हादसे में मौत

Fri, 31 Jan 2020 12:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
गजेंद्र सिंह का फाइल फोटो और शादी का कार्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खेरिया मोड़ पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार किसान गजेंद्र सिंह परमार की मौत हो गई। वह बेटे की शादी का कार्ड बांटने रिश्तेदारों के घर जा रहे थे। पुलिस ने हादसा करने वाले ट्रक और चालक को पकड़ लिया। 
विज्ञापन


बर्गवां खुर्द, जगनेर निवासी गजेंद्र सिंह परमार (55) पुत्र शिवराम सिंह परमार के बेटे कुलदीप की 12 फरवरी को शादी है। इसके कार्ड बांटने के लिए वह बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे अपने भाई रामलखन सिंह के घर बाइक से जा रहे थे।

खेरिया मोड़ पर एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में गजेंद्र सिंह के सिर में चोट लगी। हादसे के बाद लोग जुट गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस गजेंद्र को एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी लेकर पहुंची, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि हादसा करने वाले ट्रक और चालक को पकड़ लिया गया है। चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मृतक के भाई रामलखन सिंह ने बताया कि ट्रक एफसीआई गोदाम से निकलकर आ रहा था।

मातम में बदलीं शादी की खुशियां
गजेंद्र सिंह की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। 12 दिन बाद उनके बेटे कुलदीप की शादी है। लखनऊ बरात जानी थी। इसकीतैयारी में परिवार लगा हुआ था। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें