फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के दौरान पिता की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली। नगर के मोहल्ला गल्ला मंडी निवासी एक परिवार में शुक्रवार की रात शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं जब दूल्हे के पिता की मौत हो गई। शनिवार को परिजन ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

गल्ला मंडी निवासी 58 वर्षीय अखिलेश गुप्ता के पुत्र गोलू गुप्ता की शुक्रवार को शादी थी। नगर के ही मैरिज होम में शादी कार्यक्रम था। रात लगभग 11 बजे बरातियों के भोजन के बाद जयमाला के कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही थीं तभी अचानक अखिलेश गुप्ता की हालत बिगड़ गई। परिजन द्वारा अखिलेश को रात में ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। अखिलेश की मृत्यु से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें