फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बाप का महापाप: मां प्रेमी के साथ भागी तो पिता ने बेटी को बनाया हवस का शिकार, घर में दो साल से कर रखी थी कैद

Fri, 04 Aug 2023 05:53 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एक मां की गलती की सजा उसकी बेटी को भुगतनी पड़ रही है। मां अपनी बेटी को छोड़कर प्रेमी के साथ भाग गई, तो पिता ने अपनी ही बेटी को हवस का शिकार बनाया। पिता ने घर में दो साल से बेटी को घर में कैद कर रखा था।
विज्ञापन
girl crime (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। थाना अलीगंज क्षेत्र में एक पिता हैवान बन गया। दो साल तक अपनी ही बेटी से दुष्कर्म करता रहा। पहली बार दुष्कर्म उस समय किया, जब बेटी महज 11 साल की थी। यातनाओं की हदें पार हो गईं, तो किशोरी ने अपनी ताई को पूरी बात बताई। इसके बाद पिता के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपी  पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: आशिकी का भूत उतारने के लिए बीच सड़क पर चप्पलों से पिटाई, फिर युवक ने बोला कुछ ऐसा...;युवती भी मान गई हार

ये लगाया आरोप 

किशोरी की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि वह दस साल की थी, तब उसकी मां अपने प्रेमी के साथ घर से चली गई। इसके एक साल बाद पिता ने उसके साथ मारपीट की और अपनी हवस का शिकार बनाया। इसके बाद वह हैवानियत करता रहा। आरोप है कि एक अगस्त को पिता ने फिर से उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान वह तड़पती रही। पिता से यातनाएं न देने की गुहार भी लगाई, लेकिन पिता का दिल नहीं पसीजा।

ये भी पढ़ें - घरवाली की जिद पूरी न करने की सजा: सास ने पकड़ा गला, पत्नी ने फोड़ दिया सिर; पति बोला- अब नहीं करूंगा ऐसी गलती

घर में किया कैद 

पीड़ित किशोरी ने बताया कि पिता ने उसे घर में कैद करके रखा था। तीन अगस्त को वह किसी तरह मौका पाकर पिता के चंगुल से भागने में सफल रही। इसके बाद वो अपनी ताई के पास पहुंची और उन्हें पूरी बात बताई। इसके बाद वो थाने पहुंची और पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पीड़िता ने बताया कि पिता मजदूरी करता है। 

ये भी पढ़ें - UP: बीमारी ठीक करने के लिए हकीम बना हैवान, महिला बोली- बेहद डरावना था सबकुछ; गिड़गिड़ाती रही, वो नोचते रहे
विज्ञापन

दर्ज हुआ मुकदमा 

मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि पीड़ित बालिका की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को घर से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में उसने बेटी के साथ गलत काम करना कबूल किया है। दुष्कर्मी पिता को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें