फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने शौचालय नहीं बनवाया, तो पुत्री ने फांसी लगा दे दी जान

Thu, 13 Sep 2018 09:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
छात्रा ने फांसी लगाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फिरोजाबाद में शौचालय के बिना जीवनलीला समाप्त करने जैसी घटना ने दिल दहला दिया है। एक छात्रा ने घर में शौचालय नहीं होने पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना की पूरे इलाके में चर्चा है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार फिरोजाबाद में शिकोहाबाद के गांव रहचटी में अविनाश यादव का परिवार रहता है। वह सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। उसने दो मंजिला पक्का मकान बनवाया, पर शौचालय नहीं बनवाया। इसे लेकर मां और 11वीं में पढ़ रही बेटी के बीच विवाद होता रहता था। मां खेत गई थी और छोटा भाई स्कूल गया था। इसी बीच छात्रा ने फांसी लगा ली। 

मां के घर लौटने के बाद आत्महत्या की जानकारी हुई। इसके बाद पूरा गांव के लोग इकट्ठा हो गए। शौचालय नहीं होने पर आत्महत्या की घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें