आगरा के ताजगंज क्षेत्र में रहने वाले रिटायर्ड सूबेदार ने एसएसपी आफिस में प्रार्थनापत्र देकर अजीबो-गरीब गुहार लगाई है। जिसे देखकर पुलिस वाले भी हैरत में पड़ गए।
प्रार्थनापत्र में कहा कि उसके बेटे को उनकी गली से न गुजरने दिया जाए। वह उनकी और उनके परिवार की नजरों के सामने न आए।कहा कि जब बेटा रिश्ता तोड़ चुका है तो घर के सामने क्यों आता है?
दरअसल, शम्साबाद निवासी शिकायतकर्ता क्षत्रिय हैं और उनके बेटे ने दूसरी जाति की लड़की से कोर्ट मैरिज कर ली है। जबकि उसकी शादी कहीं और तय की गई थी, उसे भी लड़की पसंद थी।