फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ही निकला दरिंदा, बच्ची ही नहीं उसकी लाश से भी की हैवानियत

Tue, 28 Nov 2017 08:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला एत्मादपुर (आगरा)
विज्ञापन
हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में एत्मादपुर कस्बे के एक प्राथमिक विद्यालय में 24 नवंबर की रात सात साल की बच्ची की दुराचार के बाद हत्या कर दिए जाने के मामले में सोमवार को उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया गया। उससे पूछताछ में रोंगटे खड़े कर देने वाला एक और खुलासा हुआ। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि उसने घर में ही बच्ची से दुराचार का दो बार प्रयास किया था। वह चिल्लाने लगी तो उसका जोर से मुंह दबा दिया। उसकी नाक भी बंद हो गई थी। इसी में उसकी जान चली गई। इसके बाद वह उसकी लाश को उठाकर स्कूल में ले गया था। वहां लाश के साथ ही हैवानियत की तमाम हदे पार कर गया था।

उसके छोटे बेटे ने यह बात रविवार को ही बता दी थी कि घर में भी बहन के साथ गंदी बात की गई थी। वह रो रही थी। तब पापा ने उसे पानी पिलाकर चुप किया था। इससे पुलिस ने पूरी तरह मान लिया कि बच्ची के साथ रेप और उसकी हत्या उसके पिता ने ही की है।
विज्ञापन

बड़े बेटे से कर चुका कुकर्म

उसका बडा़ बेटा पहले ही कह चुका था कि उसका पिता दरिंदा है, वह उसके साथ भी छह महीने पहले कुकर्म कर चुका है। खुद पिता ने भी कह दिया था कि उससे गलती हो गई, उसका दिमाग खराब हो गया था। अब पुलिस को सिर्फ इस बात का इंतजार था कि वह पूरा घटनाक्रम बताए। 

एसपी पश्चिमी अखिलेश नारायण ने उससे हुई पूछताछ के हवाले से बताया कि उसने बच्ची को पानी पिलाकर सुला देने केबाद फिर से रेप का प्रयास किया। इस पर वह चिल्लाने लगी तो उसका मुंह दबाकर चुप किया। इसी में उसकी जान चली गई। इसके बाद वह उसके शव को उठाकर ले गया। स्कूल में उसके शव के साथ दुराचार किया।
विज्ञापन

निर्वस्‍त्र सोता है, सांप भूनकर खा जाता है

बच्ची की लाश से दरिंदगी की बात सुनकर पुलिसवालों के मन में यही बात आई कि यह कैसा इंसान है। आखिर क्या खाता है। कैसी इसकी दिनचर्या है। पुलिस ने उससे इस बारे में भी सवाल किए। पुलिस सूत्रों ने उससे हुई पूछताछ के हवाले से बताया कि  उसकी जेब में पैसे हों तो वह पूरी बोतल देसी शराब पीता है। 

उसके मन में दया नाम की चीज नहीं। उसका कहना है कि वह अगर आस पास कहीं सांप निकले तो वह उसे पकड़ लेता है। उसका सिर काटकर अलग करता है, इसके बाद शेष हिस्से को भूनकर खा लेता है। सिर्फ सांप ही नहीं, चूहा, मेढ़क, गोह जो मिल जाए, उसे भूनकर खा जाता है। 

उसने बताया कि कपड़े पहनकर सोने में उसे नींद नहीं आती, इसलिए निर्वस्त्र सोता है। उसका कहना था कि उसकी ऐसे रवैये से परेशान होकर छह महीने पहले उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। बेटे भी उससे दूरी बनाकर रखते हैं। बड़ा बेटा तो भूल से भी नजदीक नहीं आता। सिर्फ बेटी ही थी, जो उसका ख्याल रखती थी। उसके सिर में दर्द हो तो, सिर दबाती थी । उसे खाना परोसती थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें