फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पिता और पुत्रों पर किया धारदार हथियार से हमला

Wed, 28 Jun 2023 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी क्षेत्र के रामपुर गांव में कच्ची शराब बेचने का विरोध करने पर आरोपियों ने एक व्यक्ति और उसके दो बेटों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी। इसमें छह लोगों को आरोपित किया गया है।
विज्ञापन

रामपुर गांव निवासी हरिशचंद्र और उनके पुत्र मुकेश व जसपाल गांव निवासी नेत्रपाल के घर शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। गांव निवासी राजकुमार, मोहरसिंह, दलेल, दाताराम, भूरे, नरेश वहीं पर कच्ची शराब की बिक्री कर रहे थे। हरिश्चंद्र ने इसका विरोध किया। घायल का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उनके तथा उनके पुत्रों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। साथ ही तीनों की जमकर पिटाई की। इस दौरान पिता व दोनों बेटे गंभीर रुप से घायल हुए। घटना की सूचना मिलने पर जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची , आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तीनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराई। मुकेश की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उसे अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। हरिश्चंद्र ने छह आरोपियों के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें