फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: फावड़े से काटकर पिता-पुत्र की हत्या, लाश के साथ भी की थी बर्बरता...पुलिस ने हत्यारोपी दबोचा

Fri, 30 May 2025 01:40 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद के टूंडला में पूर्व प्रधान और उनके पुत्र की हत्या बेरहमी से की गई। फावड़े से कई वार किए गए कि लाश पर गहरे घाव मिले। पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। 
 
विज्ञापन
शवों को देख चीत्कार मच गया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में जमीनी के विवाद को लेकर हुई पिता-पुत्र की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी देवेंद्र पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
विज्ञापन


थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव टिकरी के पूर्व प्रधान अरविंद यादव और उनके पुत्र नितिन यादव की हत्या हावड़ा से प्रहार कर की गई थी। इस मामले में सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने बृहस्पतिवार रात साढ़े नौ बजे गांव लांघी के पास मुठभेड़ में आरोपी को पकड़ा। मुठभेड़ में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। उसके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद किए गए। घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

थाना अध्यक्ष के अनुसार, इस मामले में अब तक चार आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। तीन आरोपियों को पहले ही मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें