फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा: लड़की पसंद आने के बाद किया शादी से इनकार, फिर पिता-पुत्र को पूरे गांव के चरण स्पर्श करने पर मिली माफी   

Wed, 30 Mar 2022 07:56 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

लड़के व उसके पिता को सबक सिखाने के लिए लड़की पक्ष के लोगों ने ऐसी शर्त रख दी कि पिता-पुत्र को पूरे गांव के सामने बेहद शर्मिंदा होना पड़ा। लड़की पक्ष ने पिता-पुत्र को पूरे गांव में घुमाया और सभी के पैर छुलवाए।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अवागढ़ में पहले हां और उसके बाद शादी से इनकार करना लड़का पक्ष को महंगा पड़ गया। लड़की पक्ष ने सबक सिखाने के लिए पिता-पुत्र को पूरे गांव में घुमाया और गांववासियों के पैर छुलवाए। इसके बाद ही उन्हें जाने दिया गया।
विज्ञापन


लड़की पक्ष फिरोजाबाद जनपद का रहने वाला है। लड़की के पिता अवागढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी बहन के घर पुत्री को लेकर पहुंचे। अलीगढ़ निवासी एक लड़के से पुत्री के विवाह की बात चल रही थी। इन लोगों को पुत्री को देखने के लिए मंगलवार को बुला लिया। अलीगढ़ से दो गाड़ियों से लड़का सहित 25 लोग आए। लड़की को देखने के बाद पहले लड़के ने हां कर दी। इसके कुछ देर बाद ही उन्होंने इनकार कर दिया। 

काफी देर बातचीत चली, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। इस पर लड़की पक्ष के लोगों ने कहा कि हमने तुम लोगों के पैर छुए हैं। अब तुम लोगों को भी पूरे गांव के लोगों के पैर छूने होंगे। इसके बाद लड़के और उसके पिता को डंडे के जोर पर पूरे गांव में घुमाया गया और लोगों को बुला-बुलाकर पैर छुलवाए गए। 
विज्ञापन


हालांकि दोनों ही पक्षों से इस मामले को लेकर किसी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं की गई और न ही पुलिस को सूचना दी गई। सीओ इरफान नासिर खान ने बताया कि इस तरह के मामले की सूचना किसी भी पक्ष की ओर से नहीं दी गई है। किसी ने कोई कार्रवाई नहीं चाही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें