फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगई: मैनपुरी में पिता और पुत्रियों को घर में घुस कर पीटा, वो चिल्लाते रहे...बचाने कोई नहीं आया

Tue, 19 Dec 2023 12:30 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

पिता और पुत्रियों को घर में घुस कर लाठी डंडा से पीटा गया। दबंगों द्वारा किए गए हमले के दौरान पीड़ित खुद की मदद के लिए चिल्लाते रहे, लेकिन कोई आने नहीं आया। पीड़ितों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। 
 
विज्ञापन
(सांकेतिक फोटो) - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव लालपुर मढ़ैया में नामजद लाेगों ने घर में घुस कर पिता पुत्रियों को लाठी डंडा से पीट कर घायल कर दिया। परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव लालपुर मढ़ैया निवासी सतीश चंद्र 15 दिसंबर को घर पर पुत्री आरती और मीना के साथ बातचीत कर रहे थे। तभी रंजिश मान रहे परिवार के सुरेश चंद्र, संदेश सिंह, हरेंद्र, सुखदेव और सुशीला देवी गाली गलौज करते हुए घर में घुस आए। आते ही आरोपियों ने उसे व पुत्रियों को पीटना शुरू कर दिया। चीख पुकार सुनकर घर के बाहर ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों को जुटता देख हरेंद्र ने तमंचा निकाल कर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद सभी आरोपी वहां से भाग गए। 

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। लेकिन कोई आरोपी पकड़ में नहीं आ सका। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें