फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: डीजे मशीन चोरी के आरोप में पिता-पुत्री से मारपीट, पिता घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। थाना डौकी क्षेत्र के गांव मेहरा नाहरगंज में मंदिर से डीजे साउंड मशीन चोरी करने का आरोप लगाते हुए पिता-पुत्री के साथ मारपीट कर दी गई। घटना में पिता का सिर फट गया। पुलिस घायल को मेडिकल लिए भेजा है।
विज्ञापन

मेहरा नाहरगंज निवासी रामसेवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार को गांव के कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते मंदिर की डीजे साउंड मशीन उनके चाचा हरीचंद्र के खेत में रख दी। सोमवार सुबह आरोपियों ने हरीचंद्र पर डीजे साउंड मशीन चोरी करने का आरोप लगाया। इसके बाद चाचा हरीचंद्र के साथ मारपीट कर दी। सूचना पर उनकी पुत्री वैजयंती बचाने पहुंची तो उसके साथ मारपीट की। मारपीट में हरीचंद्र के सिर में गंभीर चोट लग गई। घटना के बाद पीड़ित पक्ष थाने पहुंचा और पुलिस को मामले की जानकारी दी। एसीपी फतेहाबाद इमरान अहमद ने बताया कि पुलिस ने घायल हरीचंद्र को मेडिकल के लिए भेज दिया है। मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें