फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन की तर्ज पर होगा सीकरी के धार्मिक व ऐतिहासिक स्थलों का विकास

Thu, 16 Jul 2020 12:36 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह ने क्षेत्र के प्रमुख स्थलों का दिया ब्योरा
 
विज्ञापन
fatehpur sikri
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र का विकास वृंदावन की तर्ज पर किया जाएगा। यहां की धार्मिक और ऐतिहासिक विरासत को सहेजने का काम प्रदेश सरकार करेगी। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रमुख सचिव (पर्यटन) जितेंद्र कुमार की राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह के साथ हुई बैठक में रूपरेखा तैयार की गई है।
विज्ञापन


फतेहपुर सीकरी के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों को सहेजने के लिए राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करके उन्हें प्रत्यावेदन दिया था। इसके बाद शासन स्तर पर मंगलवार को आयोजित बैठक में राज्यमंत्री ने बताया कि सीकरी में विकास से जुड़ी योजनाओं पर त्वरित कार्रवाई होनी चाहिए। प्रमुख सचिव ने इस पर सैद्धांतिक सहमति दी है।

अब युद्ध में पैराशूट से पहुंच सकेगा सात टन का साजो-सामान, तैयार हुआ स्वदेशी पी-7 ड्रॉप सिस्टम, जानें इसकी विशषता
विज्ञापन


चौधरी उदयभान सिंह ने बताया कि उन्होंने तेहरामोरी बांध के सुंदरीकरण की जरूरत बताई। गंगाराम पटेल, बुलाकीदास गांव बेमन के थे। इनसे संबंधित भवन का भी जीर्णोद्धार होना चाहिए, ताकि भावी पीढ़ी को इतिहास के बारे में जानकारी मिल सके। सीकरी की मंडी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बचपन का कुछ हिस्सा बीता था। उनका स्मारक बनाया जाना चाहिए। सींगना गांव श्रृंग ऋषि से जुड़ा गांव है। गांव सामरा में हनुमान बाबा का सुंदरीकरण हो सकता है। लेदर पार्क की 1100 एकड़ भूमि का भी सदुपयोग किया जाए।
 
विज्ञापन

1. खानवा के मैदान का विकास हो
राज्यमंत्री ने कहा कि सीकरी में ऐतिहासिक खानवा का मैदान है। यह वीर राणा सांगा और बाबर के मध्य हुए युद्ध का गवाह रहा है। सिरौली के करीब यह मैदान स्थित है।

2. महाराजा सूरजमल और गोकुला जाट के स्मारक बनें
महाराजा सूरजमल ने ब्रिटिश हुकूमत के छक्के छुड़ाए थे। इसी क्षेत्र से वीर गोकुला का इतिहास भी जुड़ा है। सीकरी के चार हिस्सा में हॉर्टी कल्चर की जमीन है, यहां दोनों महापुरुषों के स्मारक बनाए जाएं।

3. राजा टोडरमल बारहदरी के पास विकसित हो बाजार 
क्षेत्र में अकबर के नवरत्नों में एक राजा टोडरमल के महल, बारहदरी के समुचित विकास की जरूरत है। यह स्थल रेलवे ट्रैक के नजदीक है। यहां पर्यटन आधारित बाजार विकसित किया जाए।

4. रेणुका धाम, सूर की तपोभूमि का विकास हो
रेणुका धाम महर्षि परशुराम की ससुराल रही है। यहां पर महाकवि सूरदास की तपोभूमि भी है। यहां पांडवों ने अज्ञातवास के कुछ दिन बिताए थे। पांडवों की ओर से स्थापित एक शिला यहां मौजूद है, जिस पर पांडवों के चित्र बने हुए हैं। यहीं पर द्रोपदी को अक्षय पात्र मिला था। इन क्षेत्रों को विकसित किया जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें