फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 4.20 करोड़ से संवरा फतेहपुर सीकरी रेलवे स्टेशन, जनवरी तक लगेंगी लिफ्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत फतेहपुर सीकरी रेलवे स्टेशन का 4.20 करोड़ रुपये की लागत से कायाकल्प किया गया है। स्टेशन पर आधुनिक यात्री सुविधाएं विकसित की गई हैं। वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों और महिलाओं की सुविधा के लिए प्लेटफॉर्म संख्या एक और दो पर 37 लाख रुपये की लागत से लिफ्ट बनाई जा रही हैं। इन्हें जनवरी 2027 तक शुरू करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल ने बताया कि स्टेशन पर विकास कार्य कराए गए हैं। इनमें 479 वर्ग मीटर क्षेत्र में नया स्टेशन भवन, 118 वर्ग मीटर में पुराने प्रतीक्षालय का नवीनीकरण और 1177 वर्ग मीटर में प्लेटफॉर्म शेल्टर का निर्माण शामिल है। इसके अलावा 862 वर्ग मीटर में सर्कुलेटिंग एरिया और 1196 वर्ग मीटर में पार्किंग विकसित की गई है।
यात्रियों की सुविधा के लिए 2318 वर्ग मीटर क्षेत्र में प्लेटफॉर्म की सरफेसिंग कराई गई है। स्टेशन पर आकर्षक प्रवेश द्वार, पोर्च, आधुनिक साइनेज, डिस्प्ले बोर्ड और डिजिटल घड़ियां भी लगाई गई हैं। दिव्यांग यात्रियों के लिए भी सुविधाएं विकसित की गई हैं। कहा कि फतेहपुर सीकरी विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। स्टेशन के आधुनिकीकरण से यहां आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों को भी बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। लिफ्ट शुरू होने से यात्रियों को प्लेटफॉर्म बदलने में सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें