फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम से मिले फतेहपुर सीकरी के सांसद, कहा- क्षेत्र के पानी में फ्लोराइड, हड्डियां हो रहीं खराब

Sat, 30 Nov 2019 10:53 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सांसद ने पीएम मोदी को क्षेत्र की समस्याओं से कराया अवगत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी सांसद राजकुमार चाहर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। बताया कि लोकसभा क्षेत्र के भूमिगत पानी में फ्लोराइड की मात्रा अधिक है। इसका उपयोग करने से लोग बीमार हो रहे हैं। लगभग हर घर के किसी न किसी सदस्य के हाथ-पैर की हड्डियों में परेशानी है। पैरों में सूजन और दर्द की शिकायत तो लगभग हर शख्स को है।
विज्ञापन

 
सांसद ने बृहस्पतिवार को पीएम मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोकसभा क्षेत्र की समस्याओं के बारे में उन्हें बताया। सबसे पहले क्षेत्र की बड़ी पेयजल समस्या के बारे में प्रधानमंत्री से चर्चा की। उन्होंने बताया कि पानी की समस्या के कारण ही मुगल बादशाह अकबर को अपनी राजधानी फतेहपुर सीकरी से आगरा स्थानांतरित करनी पड़ी थी। 

सांसद ने ‘हर घर नल और हर घर जल’ योजना के प्रथम चरण में फतेहपुर सीकरी को सम्मिलित करते हुए समुचित धनराशि अवमुक्त कर योजना के क्रियान्वयन की मांग की। इस पर प्रधानमंत्री ने समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन दिया बल्कि जल शक्ति मंत्री से मुलाकात भी कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्योग स्थापित करने का प्रस्ताव

सांसद ने प्रधानमंत्री को बताया कि ताज ट्रिपेजियम जोन (टीटीजेड) में होने के कारण आगरा में कोई नया उद्योग स्थापित नहीं हो सकता। लेकिन बाह तहसील क्षेत्र में सरकारी उपक्रम स्थापित किए जा सकते हैं। बाह तहसील का बटेश्वर क्षेत्र जो पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का पैतृक गांव भी रहा है, यहां सरकारी उपक्रम या फैक्टरी स्थापित की जाए। 

ये भी उठाई मांग
- फतेहाबाद-बटेश्वर, बाह-जैतपुर होकर भिंड, मध्य प्रदेश तक लंबे सड़क मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किया जाए।
- क्षेत्र में आलू किसानों के लिए आलू प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित की जाए।
- खेलकूद के क्षेत्र में युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम स्थापित किया जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें