फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: फतेहपुर सीकरी स्मारक में छात्रा से दरिंदगी, आरोपी कासिम के दोस्त से पुलिस मुठभेड़; पैर में लगी गोली

Tue, 05 May 2026 11:06 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

फतेहपुर सीकरी में दुष्कर्म मामले में पीड़िता का बयान अब कोर्ट में दर्ज कराया जाएगा और पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं चेकिंग के दौरान भागने पर संदिग्ध युवक के साथ मुठभेड़ हुई, जिसमें वह घायल हो गया।
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के फतेहपुर सीकरी स्मारक में स्नातक की छात्रा से दुष्कर्म की घटना हुई। पुलिस अब पीड़िता के बयान कोर्ट में दर्ज कराएगी। पुलिस की पूछताछ में उसने एक ही युवक का नाम लिया है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर दो बजे छात्रा सीकरी स्मारक में घूमने गई थी। हकीम हाउस के पास उसे एक युवक ने दबोच लिया था। प्रारंभिक पूछताछ में छात्रा ने कहा था कि युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी के साथ एक और युवक के होने की बात कही थी। मगर बाद में पुलिस को दिए बयान में छात्रा ने कहा कि वह एक ही युवक को देख पाई थी। दूसरे के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

पुलिस ने आरोपी कासिम उर्फ हरी मिर्च को गिरफ्तार कर लिया था। उसे जेल भेजा जा चुका है। एक संजय कुरैशी का भी नाम सामने आया था। डीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य सिंह ने बताया कि छात्रा ने एक ही युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। घटना में किसी और की संलिप्तता नहीं बताई है। अब पीड़ित के बयान कोर्ट में दर्ज कराए जाएंगे। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 

मुठभेड़ में पकड़ा गया संदिग्ध युवक, पैर में लगी गोली
फतेहपुर सीकरी स्मारक में स्नातक की छात्रा से दुष्कर्म की घटना के बाद पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। स्मारक परिसर सहित अन्य स्थानों पर चेकिंग की जा रही है। होटलों को भी चेक किया जा रहा है। रविवार रात को संदिग्ध गतिविधि होने पर चेकिंग के दौरान भागने पर संजय कुरैशी नामक युवक को भी पीछा कर पकड़ लिया गया था। उसने पुलिस पर फायरिंग की।
विज्ञापन

जवाब में पुलिस की गोली पैर में लगने से घायल हुआ। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी की रिमांड अस्पताल में कराई। उसे ठीक होने पर जेल भेज दिया जाएगा। डीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य सिंह ने बताया कि संजय कुरैशी का नाम दुष्कर्म की घटना में होने की बात कही गई थी। मगर पीड़िता ने पुलिस को दिए अपने बयान में एक ही युवक कासिम के घटना में शामिल होने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें