फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: फतेहपुर सीकरी में फिर हादसा, खजाना महल के निकट गिरकर चोटिल महिला पर्यटक...कराया गया उपचार

Thu, 30 Jan 2025 09:42 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

फतेहपुर सीकरी स्मारक का दीदार करने आई हांगकांग की महिला पर्यटक गिरकर चोटिल हो गई। ये हादसा खजाना महल के पास हुआ। महिला पर्यटक को प्राथमिक उपचार दिलाया गया, जिसके बाद वो जयपुर के लिए रवाना हो गई। 

 
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी स्थित बुलंद दरवाजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर सीकरी में बुधवार की सुबह अपने मित्रों के साथ फतेहपुर सीकरी स्मारकों को देखने आईं हांगकांग की महिला पर्यटक खजाना महल के निकट गिरकर चोटिल हो गईं। मौके पर पहुंचे पुरातत्व विभाग के कर्मचारियों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिलाया। इसके बाद वे जयपुर के लिए रवाना हो गईं।
विज्ञापन


हांगकांग की एंजेलिका क्वान (55) अपने मित्रों के साथ बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे फतेहपुर सीकरी पहुंचीं। स्मारकों में घूमते समय वह दीवाने खास और खजाना महल के समीप अचानक गिर गईं। जिससे उनके माथे पर चोट आ गईं। मौके पर पहुंचे पुरातत्व विभाग के कर्मचारी ने स्मारक परिसर में तैनात स्वास्थ्यकर्मी रामू चतुर्वेदी को बुलाकर महिला पर्यटक का प्राथमिक उपचार कराया।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें