मैनपुरी। साईंराम क्रिकेट एकेडमी के तत्वावधान में आयोजित साईंराम क्रिकेट कप 2022 लीग मैच मंगलवार को श्री चित्रगुप्त महाविद्यालय के खेल मैदान पर खेला गया। इसमें फतेहगढ़ एकादश ने छिबरामऊ एकादश को 63 रन से पराजित किया। फतेहगढ़ के राजेश को मैनऑफद मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया।
मंगलवार को फतेहगढ़ एकादश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर 197 रन बनाए। मोहसिन हुसैन ने 40, कृष्णा ने 36 और राजेश ने नाबाद 24 रनों की पारी खेली। छिबरामऊ की ओर से प्रशांत ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी छिबरामऊ की टीम निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 134 रन ही बना सकी। छिबरामऊ के बल्लेबाज अरशद अली ने 40 और कौशल ने 24 रन बनाए। फतेहगढ़ के राजेश और साहू ने दो-दो विकेट लिए। मैच में अंपायरिंग आशुतोष दुबे और उत्तम यादव ने, स्कोरिंग अंशुल यादव ने की। संयोजक सनी यादव और समीर दीक्षित ने मैनऑफद मैच का पुरस्कार राजेश को प्रदान किया।