फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: जी-20 प्रतिनिधियों के आने से पहले दूर होंगी फतेहाबाद रोड की बाधाएं, एडीए उपाध्यक्ष ने दिए निर्देश

Wed, 21 Dec 2022 12:05 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

एडीए उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ ने इनर रिंग रोड के निर्माणाधीन दूसरे चरण का निरीक्षण किया। फतेहाबाद रोड से एंट्री सुधारने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
एडीए उपाध्यक्ष ने फ्लाईओवर का किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में जी-20 देशों के प्रतिनिधियों के आगमन से पहले फतेहाबाद रोड की बाधाएं दूर होंगी। मंगलवार को आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ ने इनर रिंग रोड के निर्माणाधीन दूसरे चरण का निरीक्षण किया। 31 जनवरी तक फ्लाइओवर के दोनों तरफ गर्डर लांच करने और एक साइड की स्लैब का निर्माण पूर्ण मिट्टी हटाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


जी-20 के प्रतिनिधि 9 व 10 फरवरी में आगरा आएंगे। इसके लिए इनर रिंग रोड और फतेहाबाद रोड को साफ-सुथरा बनाया जा रहा है। एडीए उपाध्यक्ष के निरीक्षण के दौरान निर्माणदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर राकेश ने उन्हें बताया कि 31 जनवरी तक फ्लाईओवर के गर्डर का कार्य पूरा हो जाएगा। दोनों तरफ पौधे लगाए जाएंगे। एंट्री पर साफ-सफाई होगी। 

फ्लाईओवर स्थल को हरे रंग के कपड़े से ढका जाएगा। फ्लाईओवर के दोनों तरफ पहले से बने आईलैंड का सुदंरीकरण किया जाएगा। दिशा सूचक साइनेज, सेफ्टी उपाय किए जाएंगे। उपाध्यक्ष फिर आई लव सेल्फी प्वाइंट पहुंचे। जहां उन्होंने टूट फूट की मरम्मत कराने और साफ-सफाई के निर्देश अधीनस्थों को दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

टाउनशिप से एडीए जुटाएगा निवेश

उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन (एक करोड़ लाख) की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य की पूर्ति के लिए आगरा विकास प्राधिकरण टाउनशिप से निवेश जुटाएगा। मंगलवार को जयपुर हाउस स्थित एडीए कार्यालय में बिल्डर व डेवलपर्स के साथ एडीए उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ ने बैठक की। उन्होंने बताया कि नीरी की गाइडलाइन मिलने के बाद टीटीजेड (ताज ट्रेपेजियम जोन) में 10 हजार वर्ग मीटर की टाउनशिप व रियल एस्टेट प्रोजेक्ट शुरू किए जा सकते हैं। 

रियल एस्टेट सेक्टर में विकास की असीम संभावनाएं हैं। हाउसिंग सेक्टर में मांग बढ़ रही है। उन्होंने कहा रियल एस्टेट प्रोजेक्ट शुरू करने के इच्छुक बिल्डर व डेवलपर्स सारथी पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराएं। इस दौरान सचिव गरिमा सिंह व क्रेडाई के सदस्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें