फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: फैशन डिजाइनर ने की आत्महत्या, कानपुर के सिपाही को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। सदर थाना क्षेत्र के सैनिक नगर में बहन के घर आई 34 वर्षीय फैशन डिजाइनर महिला ने बुधवार रात फंदा लगाकर जान दे दी। इस मामले में पुलिस ने कानपुर के सिपाही को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। दोनों चार साल से लिव इन में रह रहे थे। महिला के पिता ने शादी का वादा कर मुकर जाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मूलरूप से सहावर, कासगंज निवासी महिला अपने पति से अलग रह रही थी। फैशन डिजाइनिंग का काम कर घर का खर्च चला रही थी। पुलिस के मुताबिक, उसके प्रेम संबंध कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र के सरदारपुर गांव निवासी सिपाही जेबी गाैतम से हो गए। वह थाना ताजगंज, आगरा में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात था।
महिला के पिता का आरोप है कि सिपाही ने बेटी से शादी का वादा किया था। वह उसे ताजगंज क्षेत्र में किराये के मकान में लेकर रह रहा था। पिछले दिनों बेटी ने सिपाही से शादी के लिए बात की। मगर उसने मना कर दिया। उसे काफी समझाया, लेकिन वो मानने के लिए तैयार नहीं हुआ। इससे बेटी तनाव में आ गई।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर वह सैनिक नगर में रहने वाली अपनी बहन के घर पहुंची। रात में बहन बच्चों के साथ अलग कमरे में सो रही थी। दूसरे कमरे में वह थी। रात तकरीबन 12:30 बजे बहन जब कमरे में आई तो उसे पंखे के कुंडे के सहारे फंदे से लटका पाया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने कमरे की तलाशी ली लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। आशंका है कि महिला ने मोबाइल पर बात करते समय आत्महत्या की। पुलिस ने मोबाइल को कब्जे में लिया है।
डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर शादी का वादा कर याैन शोषण और आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने की धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई। इसके बाद आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट ने जेल भेज दिया है। मामले में साक्ष्य संकलन किया जा रहा है। इसके आधार पर आरोपपत्र दाखिल किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें