फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंबा की पटरी कटने से फसलें जलमग्न

विज्ञापन
विज्ञापन
अमांपुर(कासगंज)। किसानों पर जहां एक ओर प्रकृति की मार पड़ रही है वहीं सिंचाई विभाग की अनदेखी भी उन्हें बरबादी के कगार पर पहुंचा रही है। सिंचाई विभाग की अनदेखी से सिल्ट से अटा बंबा ओवरफ्लो हो जाने के कारण अमांपुर क्षेत्र में सैंकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई है। बारिश से प्रभावित इस क्षेत्र के किसानों पर सरकारी अनदेखी की दोहरी मार पड़ी है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग की लापरवाही से बंबा की साफ-सफाई न होने के कारण पानी का दबाव बंबा में बढ़ गया। जिससे बंबा में उफान आ गया और कई जगह पटरियां कट गईं। बनूपुरा और हरथरा गांव क्षेत्र में सैकड़ों बीघा फसलें जलमग्न हो गईं। किसानों की गेंहू, आलू की फसलों में पानी भर गया। रविवार रात पटरियां कट जाने के बाद सोमवार सुबह जब किसानों को जानकारी हुई तो फसलें डूब चुकी थीं। दूर तक खेतों में पानी ही पानी नजर आ रहा था। परेशान किसान पंपसेट लगाकर खेतों से पानी निकालते और पटरी किनारे मिट्टी डालते नजर आए। ग्रामीणों ने रजबहा कटने की जानकारी नहर विभाग को दी, लेकिन जिम्मेदार नहीं पहुंचे। किसानों ने मुआवजे की मांग उठाई है।
इन किसानों की फसलें हुई बरबाद
पटरी कट जाने से शैलेंद्र, राजकुमार पांडेय, जयप्रकाश, सत्यप्रकाश, रामदत्त, प्रेमचंद, उदयवीर, लाला मुंशी, ग्रीस चंद्र, कोमल, आलोक पांडेय, केशव देव, रघुवीर, राजकुमार, राकेश यादव, बलबीर, महावीर यादव, भगवान सिंह, राजा, उदयवीर की फसलें पानी में डूब गई।
विज्ञापन

कर रहे हैं जानकारी
- बंबा की पटरी कट जाने की जानकारी नहीं मिली है। सहावर क्षेत्र के कर्मचारियों से इस संबंध में जानकारी कर रहे हैं। अरूण कुमार, अधिशासी अभियंता, सिंचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें