कासगंज। आम बजट में जिले को मेडिकल कॉलेज की सौगात मिलने के बाद अब इसे बनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सरकार ने मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन तलाशने के लिए निर्देश जारी करते हुए पत्र भेज दिया है। डीएम के निर्देश पर कासगंज तहसील प्रशासन जमीन तलाशने में जुट गया है। तीन स्थानों पर चिह्नांकन भी कर लिया है।
डीएम सीपी सिंह के निर्देश पर एसडीएम सदर जमीन तलाशने में जुट गए हैं। अभी तक हिम्मतपुर सई, फरीदपुर और देवरीप्रह्लादपुर के समीप जमीन देखी गई है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि मेडिकल कॉलेज कहां बनेगा। जिला प्रशासन ऐसे स्थान पर भूमि तलाश रहा है जहां आने जाने में समस्या न हो। डीएम सीपी सिंह ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन तलाशने के निर्देश दे दिए गए हैं। जिम्मेदार जमीन की तलाश कर रहे हैं।
मिल चुके हैं निर्देश
- शासन से दिशा निर्देश मिल गए हैं। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि जल्द ही जमीन की तलाश कर रिपोर्ट भेजें। जिलाधोिकारी से निरंतर अुनरोध कर जमीन का प्रयास कर रहे हैं- डा. प्रतिमा श्रीवास्तव, सीएमओ।
किया जा रहा चिह्नांकन
- तीन स्थानों पर जमीन देख ली है। उसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को दे दी है। और भी स्थानों पर जमीन तलाशकर चिह्नांकन की तैयारी की जा रही है- ललित कुमार, एसडीएम।