फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की बर्बादी रोकने के लिए 542 हेक्टेयर जमीन पर लगेगी ड्रिप

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। खेतों में फसलों की आवश्यकता से अधिक पानी बहाने से रोकने और फसलों का उत्पादन बढ़ाने के लिए सरकार किसानों को ड्रिप के लिए प्रेरित कर रही है। इस पर किसानों को शासन की ओर से अनुदान भी दिया जा रहा है। जिले में ड्रिप और स्प्रिंकलर जैसी आधुनिक तकनीक लगाने के लिए अच्छा लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन

उद्यान विभाग के माध्यम से किसानों को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत ड्रिप, स्प्रिंकलर, रैनगन जैसी आधुनिक तकनीक को लगाने पर जोर दिया जा रहा है। इस तकनीक से किसानों द्वारा की जाने वाली फसलों मेें अनावश्यक सिंचाई रुकेगी और फसलों का उत्पादन बेहतर होगा। इसे रोकने के लिए जिले में उद्यान विभाग 542 हेक्टेयर जमीन पर सिंचाई की नई पद्धति को लगाने जा रहा है। इसके लिए किसानों से आवेदन मांगे जा रहे हैं। इसके लिए किसान को अपना पंजीकरण विभाग में कराना होगा और अनुदान की धनराशि डीबीटी के माध्यम से दी जाएगी।
पानी की बर्वादी रोकने के लिए किसानों को ड्रिप, स्प्रिंकलर और रैनगन से सिंचाई पद्धति अपनाने को प्रेरित किया जा रहा है। शासन की ओर से चालू वर्ष 542 हेक्टेयर का लक्ष्य आया है। किसानों को जागरूकता दिखानी होगी और व्यर्थ में बहने वाले पानी को रोकना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नलिन सुंदरम भट्ट, डीएचओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें