फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार दो दिन से बूंदाबांदी ने बढ़ाई मुश्किलें

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। मौसम में हो रहे बदलाव के कारण किसानों की चिंता बढ़ रही है। लगातार दो दिनों से हो रही हल्की बारिश के चलते गेहूं की कटाई का काम प्रभावित हो रहा है। किसान चिंता में हैं कि अगर आगे भी बारिश हुई तो और भी समस्या आ सकती है।
विज्ञापन

रविवार की रात हल्की बूंदाबांदी के चलते सोमवार को गेहूं की कटाई और थ्रेसिंग नहीं हो सकी। किसानों को उम्मीद थी कि मंगलवार को कटाई का काम शुरू हो जाएगा लेकिन सोमवार की रात में एक बार फिर मौसम ने झटका दे दिया। अचालक हुई बारिश से कटी रखी फसल भीग गई। ऐसे में अब फिर एक दो दिन के लिए गेहूं की थ्रेसिंग का काम प्रभावित हो गया है। हालांकि दिन में धूप खिलने से लोगों ने राहत की सांस ली है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि आगामी तीन दिनों में भी हल्की बारिश होने की आशंका है। जिन किसानों का भूसा खेतों में पड़ा हुआ है वे उसे सुरक्षित स्थान तक पहुंचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें