फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन: चिन्हित किए जा रहे आगरा गए लोग

विज्ञापन
हॉटस्पॉट क्षेत्र में एक मकान में बाहरी लोगों की जानकारी जुटाती स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के मोहल्ला बंशीगोहरा में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद हॉटस्पॉट एरिया में चौकसी बढ़ाई गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें इस क्षेत्र में घर-घर जाकर ऐसे लोगों को चिह्नित कर रही हैं, जो 26 मार्च के बाद इलाज के लिए आगरा गए। अभियान के दौरान टीम लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के तरीके भी बता रही हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद बंशीगोहरा क्षेत्र को हॉटस्पॉट एरिया घोषित करके पूरे इलाके को सील किया जा चुका है। इलाके केे लोगों को घरों से बाहर निकलने पर पाबंदी लगाकर यहां की हर गतिविधि पर प्रशासन की पजर हे। अब इस इलाके में स्वास्थ्य विभाग की टीमों को सर्वे के काम में लगाया गया है। यह टीमें घर-घर जाकर मकान के मुखिया का नाम, परिवार के सदस्य, एक माह पहले तक आगरा इलाज के लिए गए सदस्यों का विवरण, आगरा में इलाज कराने वाले हॉस्पिटल और चिकित्सक का विवरण, मकान में रुके बाहरी लोगों का विवरण, उनके मैनपुरी आने का कारण, रुकने की अवधि की जानकारी जुटाई जा रही है।
घर-घर जाने वाली टीमों को मकान मालिक सही तरीके से पूरा ब्योरा दर्ज कराएं। अगर परिवार के किसी सदस्य को परेशानी है तो उसकी जिला अस्पताल में जांच जरूर कराएं। डॉ. एके पांडेय, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें