माइनर में पानी न आने से किसान परेशान
किशनी। कुरसंडा माइनर में पानी नहीं आने से किसान परेशान हैं। किसानों की फसलें खेत में सूख रही हैं। किसानों ने डीएम से माइनर में पानी छुड़वाने की मांग की है।
किशनी क्षेत्र की ग्रामसभा कैथपुर, कन्हूपुर, कुरसंडा के किसान कुरसंडा माइनर के पानी पर निर्भर हैं। कुरसंडा माइनर सूखी पड़ी है। इससे मक्का और मूंगफली की फसलों की सिंचाई करने के लिए लोगों को पूरी तरह से नलकूप पर निर्भर होना पड़ रहा है। जिन लोगों के खेतों के पास नलकूप हैं वह तो ज्यादा परेशान नहीं होते हैं। लेकिन जिनके खेतों की दूरी नलकूप से ज्यादा है उनको अपने खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए कड़ी में मशक्कत करनी पड़ती है। क्षेत्र के किसान अजयवीर, मनोहर लाल, सत्यवीर, विश्वनाथ, रामदुलारे ंने डीएम से माइनर में पानी छुड़वाने की मांग की है। संवाद