फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: फार्मर रजिस्ट्री न कराने वालों को नहीं मिलेगी सम्मान निधि

Sun, 08 Feb 2026 02:45 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। फार्मर रजिस्ट्री से किसानों के काम आसान होते जा रहे हैं। उन्हें केसीसी, सम्मान निधि सहित अनेक सरकारी योजना के लाभ लेने के लिए ज्यादा भागदौड़ और कागजात एकत्रित करने की जरूरत नहीं पड़ रही है।
विज्ञापन

इसे सभी सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए अनिवार्य कर दिया है, लेकिन इसके बावजूद भी जनपद के 3़ 84 लाख किसानों में से 2़ 32 की फार्मर रजिस्ट्री पूरी हो सकी है। एक लाख से ऊपर किसान अभी भी वंचित हैं। वह 15 मार्च तक फार्मर रजिस्ट्री करा सकते लें, नहीं तो उन्हें सम्मान निधि की अगली किस्त नहीं मिलेगी।
उपनिदेशक कृषि मुकेश कुमार ने बताया कि किसानों को एग्रीस्टेक योजना के अंतर्गत फार्मर रजिस्ट्री व गोल्डन कार्ड को बनवाना अनिवार्य कर दिया है। इसे कृषि विभाग की वेबसाइट पर जा कर बना सकते हैं। इससे उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने आसानी होगी। बार-बार ई-केवाईसी कराने से छुटकारा मिलेगा। एमएसपी वाली फसलों के रजिस्ट्रेशन में आसानी होगी। उर्वरक खरीदने के लिए खतौनी नहीं देनी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें