आगरा। थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के दुष्यंत नगर स्थित ओम कांप्लेक्स स्थित श्रीजी इलेक्ट्रिकल शोरूम में 31 जनवरी की रात चोरों ने 367 मीटर कॉपर केबल चोरी कर ली। वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। शोरूम स्वामी दिनेश शर्मा ने बताया कि कांप्लेक्स से चोरी माल की कीमत 31,500 रुपये है। शिकायत पर जांच के बाद जगदीशपुरा पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद