फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farmer Protest: आगरा में किसानों ने ताजमहल कूच और आत्मदाह करने की दी चेतावनी, सुनते ही दौड़े अफसर

Sat, 17 Jun 2023 04:47 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में धरनारत किसानों ने ताजमहल कूच व आत्मदाह करने की चेतावनी दी। किसानों की चेतावनी की जानकारी होते ही सुबह से ही अफसर उन्हें शांत करने के लिए धरनास्थल पहुंच गए। 
विज्ञापन
आगरा सदर तहसील - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में इनर रिंग रोड तीसरे चरण में 42 हेक्टेयर भूमि वापसी की मांग को लेकर आंदोलित किसानों का धरना व अनशन 12वें दिन शुक्रवार को सदर तहसील में जारी रहा। किसानों ने ताजमहल पर आत्मदाह का एलान किया था। सुबह 11 बजे ही अफसर किसानों को मनाने के लिए दौड़ पड़े। शनिवार को डीएम और एडीए वीसी संग किसानों की बैठक होगी।

किसान कर रहे हैं धरना-प्रदर्शन

इनर रिंग रोड तीसरे चरण में सड़क का एलाइनमेंट बदल चुका है। ऐसे में किसान जमीन वापसी की मांग को लेकर आंदोलित हैं। किसान नेता श्याम सिंह चाहर, रघुनाथ शर्मा, वेद प्रकाश, महेश चंद्र 12 दिन से भूख हड़ताल पर हैं। जबकि, 30 से अधिक किसान धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: भाई ने सगी बहन के साथ किया ऐसा घिनौना काम, बर्बाद हो गई उसकी जिंदगी, घरवालों को पता चला तो उड़ गए होश

जिलाधिकारी व एडीए उपाध्यक्ष के साथ होगी बैठक 

किसानों ने शुक्रवार को ताजमहल कूच और वहां आत्मदाह करने की चेतावनी दी थी। शुक्रवार सुबह धरना स्थल पर फोर्स पहुंच गया। 11 बजे एडीएम सिटी अनूप कुमार पहुंचे। किसानों को समझाने और मनाने का दौर चला। निर्णय हुआ कि शनिवार को जिलाधिकारी व एडीए उपाध्यक्ष के साथ किसानों की बैठक होगी। इसके बाद आगे किसान निर्णय लेंगे।

स्पष्टीकरण पर डीएम से मांगा अभिमत

इनर रिंग रोड लैंड पार्सल घोटाले में आरोपी तत्कालीन जिला भूमि अध्याप्ति अधिकारी व डिप्टी कलक्टर जगदंबा पाल सिंह ने आरोपपत्र के संबंध में स्पष्टीकरण शासन में दिया है। शासन ने इस स्पष्टीकरण पर डीएम नवनीत सिंह चहल से अभिमत मांगा है। 

यह भी पढ़ेंः- कर दूंगा बदनाम तुझे: व्हाट्सअप ग्रुप में महिला के पति व रिश्तेदारों को जोड़ा, शेयर कर दी उसकी प्राइवेट फोटो
 
विज्ञापन

मुआवजा के रूप में दिलाई मोटी धनराशि 

तत्कालीन डिप्टी कलक्टर, तहसीलदार, लेखपाल, अमीन सहित 11 अधिकारी व कर्मचारियों के विरुद्ध भू-अधिग्रहण में अनियमितताओं पर आरोपपत्र प्रशासन ने शासन को भेजा था। आरोप है कि अधिकारी व कर्मचारियों ने अपने रिश्तेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए सड़क किनारे जमीन खरीदवाई। फिर उन्हें नियम विरुद्ध मुआवजा के रूप में मोटी धनराशि दिलाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें