फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: यूरिया न मिलने पर किसानों का हंगामा, दिया धरना

विज्ञापन
यूरिया ने मिलने पर साधन सहकारी समिति नगर चंद पर धरने पर बैठे भाकियू अराजनैतिक के तहसील अध्यक्ष
विज्ञापन
फतेहाबाद। तहसील क्षेत्र के गांव नगर चंद स्थित साधन सहकारी समिति पर यूरिया खाद न मिलने से नाराज किसानों ने मंगलवार को जमकर हंगामा किया। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के तहसील अध्यक्ष अवधेश ठाकुर मौके पर पहुंचे और किसानों के साथ धरने पर बैठ गए। किसानों ने समिति सचिव सचिन पर मनमानी करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


किसानों ने साधन सहकारी समिति नगरचंद पर रात में यूरिया बांटे जाने का भी आरोप लगाया जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। समिति परिसर में दो घंटे तक धरना दिया गया। सूचना पर समिति सरपंच ने मौके पर जाकर किसानों से बात की। सभी को नियमानुसार यूरिया खाद मिलने का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना समाप्त किया हुआ। वहीं, बाजिदपुर में भी यूरिया के लिए बड़ी मात्रा में किसान सुबह से लाइन में लगे हुए रहे। यूरिया न मिलने पर किसानों ने हंगामा किया।



उपजिलाधिकारी फतेहाबाद स्वाति शर्मा ने वीडियो के संबंध में बताया कि एडीओ कोऑपरेटिव से बात की गई है। जांच की जा रही है। गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें