फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 'संकर मक्का की बुवाई 20 फरवरी से 15 मार्च के मध्य करें किसान'

Wed, 05 Feb 2025 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। तापमान की अधिकता देखते हुए जायद के सीजन में वसंतकालीन संकर मक्का की फसल की बुवाई के लिए कृषि विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने किसानों को 20 फरवरी से 15 मार्च तक फसल की बुवाई करने की सलाह दी है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्र ने कहा कि किसान 20 फरवरी से 15 मार्च के मध्य संकर मक्का की बुवाई करें। संकर मक्का की बुवाई, वृद्धि एवं विकास तथा रिप्रोड्क्शन प्रक्रिया में अधिक तापमान का प्रभाव पड़ सकता है। फसल में पोषक तत्व प्रबंधन एवं जल प्रबंधन पर विशेष सावधानी बरतें। मक्के की फसल पानी व तापमान के प्रति अत्यधिक संवेदनशील होती है। बुवाई से पूर्व खेत को समतल कर लें, ताकि सिंचाई के समय खेत में पानी खड़ा न होने पावे और खेत में एक समान पानी लगे। फसल में रसायनिक उर्वरकों का संतुलित मात्रा में प्रयोग करें तथा यूरिया उर्वरक का किसी भी दशा में अधिक प्रयोग न करें, अन्यथा पौधों का वृद्धि व विकास असंतुलित रूप से होगा और खेत के सूक्ष्म वातावरण के तापमान में भी वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें