किसान नेता श्याम सिंह चाहर ने बताया कि 2022 में एसपी सिटी ने मामले की सीबीआई जांच की संस्तुति की, लेकिन शासन व प्रशासन के अधिकारियों ने जांच नहीं कराई। जिसके विरोध में सोमवार को प्रभावित किसान दोपहर 12 बजे मंडलायुक्त कार्यालय पहुंचे। मंडलायुक्त कक्ष में नहीं मिलीं। किसान उनके कक्ष के बाहर जमीन पर लेट गए। जमीन पर लोट-पोट होकर गेट तक और फिर गेट के बाहर फतेहाबाद रोड पर लेटते हुए प्रदर्शन किया।
उन्होंने कहा कि सीबीआई जांच नहीं कराई तो किसान आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। जिसके लिए शासन और प्रशासन जिम्मेदार होगा। इस दौरान चौधरी दिलीप सिंह, लक्ष्मी नारायण, लाखन सिंह, पृथ्वी सिंह, नरेंद्र फौजी, विष्णु तोमर, विजेंद्र सिंह, अशोक कुमार, रमन सिंह, जितेंद्र कुमार, राजेश्वर सिंह, रमेश बाबा, विनोद शुक्ला आदि मौजूद रहे। इनर रिंग रोड लैंड पार्सल में घोटाले के आरोप, सीबीआई जांच की मांग के लिए किसानों ने मंडलायुक्त कार्यालय और फतेहाबाद रोड पर लेटकर प्रदर्शन किया।