सड़क पर लुढ़कते हुए मंडलायुक्त के कार्यालय पर पहुंचे किसान
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में शुक्रवार को जन-जन की आवाज किसान संगठन के बैनर तले किसानों ने अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। अपनी मांगों को लेकर सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटकर थक चुके किसान घुटनों के बल चलते और लुढ़कते हुए मंडलायुक्त के कार्यालय पहुंचे।
किसान संगठन के सदस्य लाल बहादुर शास्त्री चौराहा से घुटने के बल और लुढ़कते हुए कमिश्नरी पहुंचे। जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इनर रिंग घोटाला, लैंड पार्सल और लेदर पार्क जमीन अधिग्रहण में घोटाले के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
किसानों ने एसीएम चतुर्थ विनोद कुमार को ज्ञापन देकर दस दिन का अल्टीमेटम दिया। किसान नेता श्याम सिंह चाहर और सोमवीर यादव ने कहा कि मंडलायुक्त जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं कर रहे हैं। दोषियों को बचाया जा रहा है।
दस दिन में कार्रवाई न होने पर किसान आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन में किसान मुकेश पाठक, लाखन सिंह त्यागी, प्रदीप शर्मा, राकेश सोलंकी, देवप्रकाश, शिवप्रसाद शुक्ला, अवनीश यादव, ऋषि यादव, रविंद्र सिंह, विनोद शुक्ला, संदीप कुमार, प्रहलाद यादव, अनिल कुमार, उदयवीर सिंह शामिल रहे।