टूंडला रेलवे स्टेशन पर बंद किया गया पुराना पुल
- फोटो : TUNDLA
टूंडला (फिरोजाबाद)। रेल प्रशासन ने रेलवे स्टेशन का पुराना पैदल पुल यात्रियों के लिए बंद कर दिया है। पुल पर मरम्मत कार्य होना है। यात्रियों को प्लेटफार्म तक पहुंचने के लिए लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है।
टूंडला स्टेशन के पांच नंबर पकेटफॉर्म को छोड़कर अन्य सभी प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए पैदल पुल बना है। यह पिछले कई वर्षों से यात्रियों एवं स्टेशन पर कार्यरत कर्मचारियों के प्लेटफॉर्म पर जाने का माध्यम था। इन दिनों इस पुल को रेल प्रशासन के निर्देश पर मरम्मत के लिए अधिकारियों ने बंद कर दिया है। इसके बंद होने से यात्रियों को 1, 2, 3 एवं 4 नंबर प्लेटफॉर्म पर ट्रेन पकड़ने जाने के लिए पांच नंबर प्लेटफॉर्म से बनाए गए नए पुल का सहारा लेना पड़ रहा है। यह पुल काफी लंबा और दूर है। जिससे यात्रियों को परेशानी हो रही है।
पुराने सीढ़ियों वाले रेल पुल का ब्रिज डिपार्टमेंट के इंजीनियरों ने निरीक्षण किया था। उन्होंने इस पुल की जांच के बाद असुरक्षित घोषित कर दिया था। अब इसकी मरम्मत होगी या खत्म होगा इसके बारे में वे ही निर्णय लेंगे।
केके सिंह, एईएएन हैडक्वाटर टूंडला