फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: किसानों ने सड़क पर सब्जी फेंककर किया प्रदर्शन, बोले-एक रुपये किलो खरीदकर 40 रुपये में बेचते हैं लौकी-भिंडी

Sat, 21 Aug 2021 02:12 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

टूंडला की मंडी में शनिवार को किसानों ने हंगामा कर प्रदर्शन किया और अपनी सब्जियां सड़क पर फेंक दीं।
विज्ञापन
टूंडला मंडी समिति के सामने किसानों ने फेंकी सब्जी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के टूंडला में शनिवार को किसानों ने सब्जियां सड़क पर फेंककर विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने लौकी, तरोई, भिंडी आदि सब्जियां सड़क पर फेंक दीं। किसानों का आरोप है कि उन्हें सब्जी के सही दाम नहीं मिल रहे है। बिचौलिए उनकी सब्जियों को एक से पांच रुपये किलो ग्राम के भाव में खरीदकर बाजार में तीस से चालीस रुपये प्रति किलो की दर से बेचते हैं। सब्जी उगाने की लागत तक उन्हें नहीं मिल रही है।
विज्ञापन


टूंडला में मंडी समिति पर हंगामा
शनिवार की सुबह टूंडला में एटा रोड स्थित मंडी समिति में जब किसान सब्जी बेचने के लिए पहुंचे। तब मंडी में आढ़तियों ने सही मूल्य पर सब्जी न खरीदे जाने से किसान नाराज हो गए। नाराज किसानों ने सब्जी को सड़कों पर फेंक दिया और नारेबाजी करने लगे। किसान वहां से सब्जी फेंकने के बाद चले गए।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें