आईजी ए, सतीश गणेश ने बताया कि हाईवे और एक्सप्रेसवे पर पुलिस तैनात की गई है। हर टोल प्लाजा पर एक राजपत्रित अधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है। वाहनों की चेकिंग की जा रही है।
रेलवे स्टेशनों और ट्रैकों पर पुलिस तैनात
किसानों के रेल रोको आंदोलन शुरू करने की चेतावनी के बाद आगरा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर आरपीएफ जवानों की तैनाती बढ़ा दी गई है। शुक्रवार को आरपीएफ के संरक्षा आयुक्त पीके पंडा ने कोसीकलां रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
फरह, बाद, रुनकता में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। आरपीएफ के स्टाफ को रेलवे ट्रैक के आसपास भी निगरानी रखने को कहा गया है। कोसीकलां में भी आगरा से जवान भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि आगरा में भांडई, बाह, फतेहपुरसीकरी, बांदीकुई जैसे स्टेशनों के आसपास सुरक्षा बढ़ाई गई है।
किसान नेताओं को नजरबंद किया
पुलिस अधिकारियों ने किसान नेताओं से बात की है। उन्हें समझाया है कि कहीं भी कानून हाथ में न लें। अगर प्रदर्शन करना है तो शांतिपूर्वक करें। इसके अलावा प्रमुख किसान नेताओं को उनके घरों में नजरबंद कर दिया गया है।