फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन, गाजियाबाद, नोएडा और दादरी से ही लौट रहीं हैं कासगंज डिपो की बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। दिल्ली में हो रहे किसान आंदोलन ने यातायात व्यवस्था प्रभावित कर दी है। कासगंज से दिल्ली जाने वाले यात्री भी परेशान हो रहे हैं। क्योंकि कासगंज डिपो की बसें गाजियाबाद, नोएडा और दादरी से वापस लौटाई जा रही हैं। रास्तों पर किसानों के प्रदर्शन के कारण बसें दिल्ली तक नहीं पहुंच पा रहीं।
विज्ञापन

कृषि कानूनों के विरोध में बड़ी संख्या में देशभर के किसान दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे हैं। जगह-जगह रास्ते बंद कर दिए हैं। जिससे दिल्ली में यूपी की ओर से जाने के लिए सीमाएं भी बंद हैं। किसान सड़कों पर हैं। दिल्ली के आंदोलन का असर कासगंज के लोगों पर भी पड़ रहा है।
यहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग दिल्ली की ओर जाते हैं लेकिन दिल्ली में यूपी की सीमाओं पर किसान जमा होने के कारण निगम की बसें और प्राइवेट वाहन दिल्ली में नहीं घुस पा रहे हैं। जिससे परेशानी बढ़ रही है। कासगंज डिपो की रोडवेज बसों के चालक-परिचालक दिल्ली में अंदर न घुसकर नोएडा, गाजियाबाद में दिल्ली की सीमाओं तक पहुंचने के बाद वापस लौट रहे हैं।
विज्ञापन

इधर रोडवेज के अधिकारी भी चालक-परिचालक को हिदायत दे चुके हैं कि वे आंदोलन के दौरान सतर्कता बरतें। जबरन बसों को दिल्ली ले जाने की कोशिशें न करें। जब प्रशासन की तैयारियां हों तो उसी के अनुसार संचालन दिल्ली में करें।
- दिल्ली में किसानों के प्रदर्शन का असर निगम की बसों पर भी पड़ रहा है। बसें यूपी दिल्ली की सीमाओं तक ही पहुंच पा रही हैं और वहीं से वापस लौट रही हैं- बृजेश कुमार, डिपो प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें