फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिलेख उपलब्ध न कराने पर पंचायत सचिव को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। विकास खंड कुरावली की एक ग्राम पंचायत में घोटाले से संबंधित अभिलेख जांच अधिकारी को उपलब्ध नहीं करवाने पर डीपीआरओ ने पंचायत सचिव को नोटिस जारी कर दिया है। करीब एक माह पहले घोटाले की शिकायत पर जांच के आदेश दिए गए थे।
विज्ञापन

आठपुरा निवासी इंद्रजीत ने ने ग्राम पंचायत ज्योंती देहात के गांव छतारी, वरियारपुर, हवेली और आठपुरा में मनरेगा कार्य और शौचालय निर्माण में धांधली की शिकायत की थी। मामले में मुख्य विकास अधिकारी ने जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी यश कुमार वर्मा को जांच सौंपी थी। 26 अक्तूबर को जांच अधिकारी ने पंचायत सचिव राजीव कुमार वर्मा को अभिलेख उपलब्ध कराने के लिए पत्र भेजा था।
इसके बाद भी अब तक अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। जांच अधिकारी ने मामले की जानकारी जिला पंचायत राज अधिकारी को दी थी। इस पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने सचिव को नोटिस जारी किया है। तीन दिन में अभिलेख उपलब्ध न कराने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पंचायत सचिव को अभिलेख न देने पर नोटिस जारी किया गया है। अगर तीन दिन में जांच अधिकारी को समस्त जांच से संबंधित अभिलेख नहीं दिए जाते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

स्वामीदीन, डीपीआरओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें