फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सीएम योगी के नाम खून से लिखा पत्र, जानें किसानों की आखिर क्या है मांग...जो चार दिन से बैठे धरन पर

Sat, 06 Sep 2025 11:42 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के अकोला ब्लॉक कराहरा गांव में भारतीय किसान मजदूर संघ (भाकिमयू) ने घटिया निर्माण और सरकारी धन की रिकवरी की मांग पर बेमियादी धरना शुरू किया। चौथे दिन भी जारी आंदोलन में किसानों ने सीएम योगी को खून से पत्र लिखकर ठेकेदारों पर मुकदमा और रिकवरी की मांग की।
 
विज्ञापन
सीएम योगी के नाम खून से लिखा पत्र - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बिचपुरी विकास] खंड अकोला के गांव कराहरा में पशु सेवा केंद्र पर भारतीय किसान मजदूर संघ (भाकिमयू) का धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। सरकारी धन की रिकवरी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर धरना दे रहे लोगों ने सीएम योगी के नाम खून से पत्र लिखा। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी पुष्पेंद्र सिंह ने एसडीएम किरावली नीलम तिवारी को पत्र सौंपा।
विज्ञापन


चौ. पुष्पेंद्र सिंह ने एसडीएम किरावली को बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लि. (यूपीसीएलडीएफ) ने साल 2017-18 में कराहरा गांव में पशु सेवा केंद्र का निर्माण कराया था। बाद में जांच में पता चला कि निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया था। इसी वजह से कार्यदायी संस्था ने पशु सेवा केंद्र को विभाग को नहीं सौंपा। अनदेखी के कारण धीरे-धीरे यह भवन खंडहर में तब्दील हो गया है। वहीं, गांव में बने उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण में भी घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया। इसी कारण उप स्वास्थ्य केंद्र आज तक बदहाल पड़ा हुआ है तथा उसमें उपले भरे हुए हैं। 

चौधरी पुष्पेंद्र सिंह ने एसडीएम से कहा कि पशु सेवा केंद्र और उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के साथ ही सरकारी धन की रिकवरी की मांग को लेकर बेमियादी धरने पर बैठे हैं। वहीं, किसान नेता बाबूलाल वाल्मीकि ने धरने का समर्थन करते हुए कहा कि यदि जल्द सुनवाई नहीं हुई तो भूख हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन


वहीं, एसडीएम किरावली नीलम तिवारी ने खून से लिखे पत्र को सीएम योगी तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है। वहीं यूपीसीएलडीएफ के अवर अभियंता कमल यादव का कहना है कि पशु सेवा केंद्र का निर्माण कराने वाले ठेकेदार को ब्लैकलिस्टे कर दिया है। रिकवरी की प्रक्रिया जारी है। रिकवरी जमा नहीं करने पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। धरने में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामबहोरी सिकरवार, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी महिपाल चौधरी, जिलाध्यक्ष आगरा प्रिंस जैसवाल, दीक्षा शर्मा, धर्मेंद्र चौधरी, भोला चौधरी, राजू सिंह, नवाब, मयंक, हेतराम सिंह, लोकेंद्र सिंह, मुकेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें