फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: विमुक्ति जाति प्रमाणपत्र के लिए किसानों ने दिया धरना

Fri, 09 Feb 2024 07:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
विमुक्ति जाति प्रमाणपत्र के लिए किसानों ने दिया धरना
विज्ञापन

- धरना देते 11 दिन बीते, आरोप जिला प्रशासन ने नहीं ली कोई सुध
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। ऑल इंडिया किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश लोधी के नेतृत्व में विमुक्ति जाति के प्रमाणपत्र जारी कराने की मांग को लेकर धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। 11 दिन बीतने के बाद भी जिला प्रशासन द्वारा कोई ध्यान नहीं देने पर चिंता जाहिर की।
विज्ञापन

किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश लोधी ने कहा 11 दिन से धरना प्रदर्शन चल रहा है। विमुक्ति जाति का प्रमाणपत्र बनवाने को महिलाएं-पुरुष धरना दे रहे हैं। लेकिन कोई अधिकारी गरीब जनता की बात सुनने को तैयार नहीं है। तहसीलों से विमुक्ति जाति के प्रमाणपत्र जारी नहीं हो रहे है। राज्य कर्मचारी संघ के संरक्षक लटूरी सिंह ने कहा कि यह बड़े वर्ग के हक की लडाई किसान यूनियन के नेता लड़ रहे हैं। यही कारण है कि हम आंदोलन में साथ देने को आए हैं। विमुक्ति जाति एवं जनजाति विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. डीआर वर्मा ने कहा कि हमारा संगठन लंबे अर्से से मांग करता चला आ रहा है जब ऑल इंडिया किसान यूनियन ने आवाज उठाई है तो हम उसका समर्थन कर रहे हैं। गांधी लोहिया विचार मंच के गिरीश जोशी, लोधी राजपूत सेवा समिति के दिनेश लोधी, फतेह सिंह, वेदराम वर्मा, हरी किशन, मीना राजपूत,पन्नालाल, कुशल सिंह, संजय सिंह ,पवन राजपूत, चंपाराम वर्मा, तारा देवी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें