किरावली के गांव करहारा में 11 वें दिन किसानों का धरना जारी प्रशासन की बुद्धि शुद्धि के लिए किय
किरावली। गांव कराहरा में किसानों का धरना-प्रदर्शन लगातार 11वें दिन भी जारी रहा। प्रशासन की अनदेखी से किसानों में रोष बढ़ रहा है। किसानों ने धरना स्थल पर बृहस्पतिवार को प्रशासन की बुद्धि-शुद्धि के लिए प्रतीकात्मक यज्ञ किया।
किसानों का कहना है कि कई ज्ञापन और अल्टीमेटम के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। चौधरी पुष्पेंद्र सिंह ने प्रशासन की अनदेखी पर आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दी। किसान मांगें पूरी न होने तक धरना जारी रखेंगे। आंदोलन में रामबहोरी सिकरवार, मनोज गोस्वामी, देवेंद्र गोस्वामी, सौरभ भसीन, युवा जिलाध्यक्ष कन्हैया सक्सेना, ललित मोहन, धीरज, मानसिंह, भूपेंद्र, किसान नेता रज्जो आदि शामिल हैं।