फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भांडई में किसान हुए एकजुट, एडीए को नहीं देंगे जमीन; उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

Mon, 02 Mar 2026 09:59 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

अटलपुरम टाउनशिप के विस्तार के लिए एडीए द्वारा भांडई में किसानों से जमीन ली जाएगी। किसानों ने एलान किया है कि एडीए को वे अपनी जमीन नहीं देंगे। 
विज्ञापन
किसान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा विकास प्राधिकरण की ओर से गांव ककुआ और भांडई में विकसित होने जा रही अटलपुरम टाउनशिप के विस्तार के विरोध में रविवार दोपहर को ग्रामीणों ने पंचायत की। इसमें किसानों ने जमीन अधिग्रहण का विरोध किया। चेतावनी दी कि जमीन अधिग्रहण करने का प्रयास किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


किसान रामवीर सिंह चाहर ने कहा कि उनकी उपजाऊ जमीन है। वह अपनी जमीन नहीं देना चाहते हैं। किसान केदार शर्मा ने बताया हमारी जमीन खेती के लिए है और सिर्फ खेती करेंगे। एडीए को किसान जमीन देना नहीं चाहते हैं, जबरदस्ती हुई तो आंदोलन होगा। किसान नेता श्याम सिंह चाहर ने बताया कि इस क्षेत्र में बागवानी अधिक है।

किसानों की रोजी रोटी खेती और बागवानी से चलती है। पंचायत की अध्यक्षता रामवीर सिंह ने की। इस दौरान जयप्रकाश छौंकर, श्याम सिंह चाहर, अनिल सिंह, देवेंद्र सिंह, मथुरा प्रसाद, कमल सिंह, भगवान दास, ओम कान्त सहित किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें