फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन: ट्रैक्टर परेड के लिए आगरा के गांव-गांव में संपर्क, 23 जनवरी से करेंगे दिल्ली कूच

Wed, 20 Jan 2021 08:45 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आगरा
विज्ञापन
ट्रैक्टर रैली का फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कृषि कानून के विरोध में दिल्ली में 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड में शामिल होने के लिए किसान 23 जनवरी से कूच करेंगे। इसके लिए गांव-गांव जाकर किसान नेेता संपर्क कर रहे हैं। पुलिस से बचन के लिए किसान चरणबद्ध तरीके से आगरा से रवाना होंगे।
विज्ञापन


इसके लिए किसान संगठनों को 50-50 ट्रैक्टर का लक्ष्य दिया गया है। किसान नेता चौधरी रामवीर सिंह, सौरभ चौधरी, सत्यवीर चौधरी, धर्मवीर चौधरी, सोमवीर यादव, प्रदीप शर्मा, मुकेश पाठक, प्रवेेंद्र सिंह समेत कई नेता फतेहपुर सीकरी, बमरौली कटारा, सिकंदरपुर, लाल गढ़ी, अकोला, नगला नाथू समेत कई गांवों में जाकर किसानों को आंदोलन में शामिल होने के लिए संपर्क कर रहे हैं। 

 कृषि कानून वापस लेने के लिए भूख हड़ताल जारी
कृषि कानून को वापस लेने के लिए गाजीपुर और सिंधु बॉर्डर पर अनशन चल रहा है। इसमें आगरा के महिला किसान नेता भी शामिल हैं। गाजीपुर बॉर्डर पर सावित्री चाहर, विनोदी सिंह और सिंधु बॉर्डर पर सुनीता सिंह और कमलेश कुमारी भूख हड़ताल पर बैठी हैं। सावित्री चाहर ने कहा कि अभी यह शुरूआत है, भूख हड़ताल करने वालों में हर रोज किसान बढ़ेंगे। इसके लिए पूरी योजना बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परेड में शामिल होने की रणनीति बनाई
परेड में शामिल होने के लिए रणनीति बन गई है। पदाधिकारियों को इसके बारे में बता दिया है। 26 जनवरी को परेड में आगरा से सैकड़ों किसान भाग लेंगे। - राजवीर लवानियां, जिलाध्यक्ष भाकियू 

कृषि कानून वापस लेने की मांग करेंगे
ट्रैक्टर परेड में शामिल होने के लिए गांव-गांव संपर्क कर रहे हैं। एकमुश्त न जाकर चरणबद्ध तरीके से दिल्ली पहुंचेंगे और कृषि कानून वापस लेने की मांग करेंगे। - चौधरी रामवीर सिंह, किसान नेता 

गांव-गांव में की जा रही हैं पंचायत
गांव-गांव पंचायतें की जा रही हैं। 26 को पूरी ताकत लगा देंगे। पुलिस-प्रशासन से बचने के लिए हर किसान को तारीख बता दी हैं। 23 से दिल्ली रवानगी शुरू हो जाएगी। - श्याम सिंह चाहर, किसान नेता
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें