फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खाद की किल्लत पर किसानों ने किया प्रदर्शन, नारेबाजी

विज्ञापन
मंडल आयुक्त कार्यालय में सभागार के बाहर किसान कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष मुकेश डागुर को सड़क से - फोटो : samvad
विज्ञापन
आगरा। डीएपी की कालाबाजारी और बाजरा खरीद की मांग के मुद्दे पर बुधवार को किसान कांग्रेस ने मंडलायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया। किसानों ने कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही के खिलाफ नारेबाजी की तो पुलिस से झड़प हो गई। उन्हें सभागार में चल रही मंडलस्तरीय रबी फसल गोष्ठी में घुसने से रोक दिया।
विज्ञापन

मंडलायुक्त सभागार में तीन मंडलों की संयुक्त मंडलीय रबी उत्पादकता गोष्ठी चल रही थी। इसमें कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही शामिल होने आए थे। इसी बीच किसान कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष मुकेश डागुर के दर्जनों किसानों को साथ लेकर पहुंचे। उनके हाथों में डीएपी दो... बाजार लेवी खोलो और मंडी भ्रष्टाचार रोको आदि लिखीं तख्तियां लगीं थी। उन्हें देख पुलिस ने सभी को गेट पर ही रोक दिया। इतने में पुलिस और मंत्री शाही के खिलाफ नारेबाजी शुरु कर दी। इसके साथ ही पुलिस में झड़प होने लगी। उन्होंने गेट के बाहर करीब एक घंटे तक हंगामा किया।
किसान नेता मुकेश डागुर ने कहा कि किसानों को बुआई के लिए डीएपी खाद नहीं मिल रहा है। समितियों और प्राइवेट दुकानों से कालाबाजारी की जा रही है। किसान बाजरा को सस्ते में बेचने को मजबूर हैं। पल्लेदारी के नाम पर 11 रुपये वसूली हो रही है। इस दौरान जीतू जादौन, भानु प्रताप, छोटू पहलवान, संदीप चाहर, अमन चौधरी, शिवम चौधरी, अमित चौधरी व अन्य कार्यकर्ता और किसान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें